केंद्र सरकार ने हिमाचल के नाम जारी किए 93.48 करोड़ रूपए, पढ़ें रिपोर्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

केंद्र सरकार ने हिमाचल के नाम जारी किए 93.48 करोड़ रूपए, पढ़ें रिपोर्ट

शिमला/नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हिमाचल की जयराम सरकार को 93.48 करोड़ रूपए भेजे हैं। दरअसल, यह पैसे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार को अगली क़िस्त के रूप में भेजे गए हैं। बता दें कि अब तक पांच किस्तें प्राप्त हो चुकी है। इनमें कुल मिलाकर 470 करोड़ मिला है। इस संबंध में वित्त मंत्रालय के सहायक निदेशक सुमित अग्रवाल ने राज्य सरकार को स्वीकृति पत्र के साथ पैसा भी जारी कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा पाई गई कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन स्कूल बंद

बता दें कि जब से जीएसटी लागू हुआ है, राज्यों को करों के नुकसान की भरपाई  के लिए केंद्र मुआवजा जारी करता है। पहले यह तिमाही आता था। अब एक ही महीने में पुरानी कई किस्तें आ रही हैं। जीएसटी को मोदी सरकार देश का ऐतिहासिक निर्णय करार देती है। जबकि कांग्रेस इसका विरोध करती आई है। कांग्रेस को इसे लागू करने के तौर तरीकों पर आपत्ति है। हिमाचल के अलावा देश के कुल 23 राज्यों को एक साथ यह क़िस्त जारी की जाती है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ