शिमला। हिन्दू धर्म मे ज्योतिष विद्या का काफी महत्व है। ज्योतिष में राशियां महत्वपूर्ण होती है। राशि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर पर निर्भर करती है। इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि के लोगों का आज का राशिफल।
यदि आज है आपका जन्मदिन तो आपके लिए कुछ ऐसा रहेगा यह साल: यह साल आपके लिए काफी अनुकूल है. धन एवं लाभ की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले आपके प्रयास सफल होंगे. घर में मांगलिक प्रसंग होने की संभावना है. आपको किसी पारिवारिक मिलन समारोह या पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है.
मेष (Aries) : आज के दिन आपको अचानक धन लाभ होगा. कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा. परन्तु स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बहïुत जरूरत हïै. क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति और वाहन चलाने में असावधानी न बरतें.वृष (Taurus) : आज के दिन आपको अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा. क्या न करें- आज भाइयों से संबंध खराब हो सकता है, अत: जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद न करें.मिथुन (Gemini) :आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा. माता के साथ थोड़ा समय बिताएं. क्या न करें- अपने खान-पान और रहन-सहन में अनियमितता और लापरवाही न करें.
कर्क (Cancer) :आज कुछ लाभ के भी योग बन रहे हैं. यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है. क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी को अनियंत्रित न होने दें.
सिंह (Leo) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद के कारण कुछ कष्ट मिल सकता है. नया वाहन खरीदने का भी योग है. क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसने से बचें.कन्या (Virgo) : आज भाग्यवश आपका साहस भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा. बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है. क्या न करें- आज अपने अधीन कार्य करने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार का विवाद न करें.
तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों का आज का राशिफल यहां देखें- क्लिक करें




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks