यह भी पढ़ें: ये लो बात: सीएम जयराम ने खुद कह दिया- प्रदेश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती
अब पुलिस द्वारा उक्त आरोपी से की गई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि अफ्रीकी मूल के कुछ लोगों का ग्रुप देश भर में सिंथेटिक ड्रग की सप्लाई करता है। एक किलो हेरोइन की मात्रा को दस किलो की पैकिंग में बदलकर उसे चिट्टा के रूप में बेचते थे। पुलिस ने जो हेरोइन पकड़ी है, वह ए ग्रेड की थी। जिसकी कीमत 25 करोड़ के करीब बताई जा रही है। बता दें कि चिट्टा शुद्ध हेरोइन का सबसे लो क्वालिटी प्रोडक्ट होता है और हिमाचल-पंजाब समेत कई राज्यों में हेरोइन के नाम पर इसी के इस्तेमाल का प्रचलन है। पकड़ी गई 6 किलो हेरोइन से आरोपी 60-70 किलो चिट्टा बनाकर बेचने वाले थे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks