चंबा/पालमपुर। हिमाचल प्रदेश स्थित चंबा जिले के 100 लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 लाख रूपए लूटने वाले ठग को कांगड़ा स्थित पालमपुर से अरेस्ट किया गया है। पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने ठगी करने के आरोपी को दो वर्ष के बाद सुनियोजित तरीके से पालमपुर के मारण्डआ से दबोचने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल को बजट के बाद एक और झटका: बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, जानें नया रेट
मिली जानकारी के मुताबिक़ बिलासपुर जिले का निवासी यशपाल सरोल गांव में आधार कार्ड केंद्र की आड़ में नौकरी देने की बात कहकर करीब सौ लोगों से 30 लाख रुपए ऐंठने के बाद फरार हो गया था। आरोपी द्वारा की गई ठगी का शिकार होने वाले लोगों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ खिलाफ सदर थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा-420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। लेकिन आरोपी अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को लगातार गच्चा देने का प्रयास कर रहा था। वहीं, अब करीब दो साल बाद पुलिस ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks