हिमाचल: पुरानी खुन्नस के चलते अहाता संचालक ने ले ली शख्स की जान; फिर खड्ड में फेंका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: पुरानी खुन्नस के चलते अहाता संचालक ने ले ली शख्स की जान; फिर खड्ड में फेंका

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक हत्या की वारदात सामने आई आई है। जिले के पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत स्वां खड्ड से बरामद किए गए स्थानीय व्यक्ति दर्शन कुमार के शव मामले में पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। व्यक्ति ने पुलिस को दिए ब्यान में गिरफ्तार किए गए उक्त व्यक्ति ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा हत्या करने एवं शव का ठिकाने लगाने में मदद करने वाले दो अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लाहौर में जन्मे हिमाचल के कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का हुआ निधन

मिली जानकारी के अनुसार दर्शन कुमार बुधवार शाम को गांव के पास स्वां खड्ड के साथ लगते शराब ठेके में गया था। वहां ठेके के साथ बने आहते में दर्शन कुमार ने शराब पी। बताया जा रहा है कि आहात संचालक और दर्शन की पुरानी रंजिश थी। शराब पीने के दौरान दोनों में कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी में माहौल गरमाने पर अहाता संचालक ने उसकी हत्या कर दी और शव को खड्ड में फेंक दिया। 

यह भी पढ़ें: नाहन मेडिकल कॉलेज की 5वीं मंजिल से छलांग लगाने वाला बैंक कर्मी नहीं बचा, पत्नी भी है पॉजिटिव

मामले की शुराती जांच में पाया गया है कि अहाता संचालक द्वारा दर्शन कुमार के हत्या करने के बाद शव को खड्ड में फेंकने में ठेके में कार्यरत कर्मियों ने भी सहायता की है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि बुधवार सायं दर्शन चंद घरेलू काम निपटाने के बाद स्वां खड्ड की ओर गया था, लेकिन रात को घर नहीं लौटा। गुरूवार सुबह जब अमरोह निवासी विजय कुमार पंजाब की ओर जा रहा था तो रास्ते में स्वां खड्ड में उसने शव देखा और इस संबंध में सूचना पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस को दी। इस मामले में पुलिस ने बताया कि आहात संचालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ