मंडी। हिमाचल प्रदेश में हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सूबे के मंडी जिले से सामने आई अपडेट के अनुसार यहां पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर पंडोह के साथ लगते आठ मील के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिमला में पुल से लटक गई प्राइवेट बस; कांगड़ा में लुढकी- आधा दर्जन पहुंचे अस्पताल
मिली जानकारी के मुताबिक़ यह हादसा बीती शाम हुआ। बतौर रिपोर्ट्स, हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले यह लोग मनाली घूमने गए हुए थे। घूमने के बाद वहां से वापस लौटते वक्त इनकी कार नंबर एचआर 14 पी 2871 आठ मील के पास अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसकी पहचान 31 वर्षीय संजय पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks