यह भी पढ़ें: हिमाचल: पहाड़ी से टकराई प्राइवेट बस; सवार थे कई यात्री, ड्राइवर पहुंचा अस्पताल
इन निर्देशों में यह कहा है कि विधानसभा में शिक्षा विभाग से संबंधित सभी प्रश्नों के जवाब जल्द तैयार किए जाए। अधिकारियों, कर्मचारियों को यह निर्देश जारी किए गए हैं कि बजट सत्र के दौरान सभी विभाग से जुड़े सभी तरह के प्रश्नों के जवाब तैयार होने चाहिए। इसी वजह से विभाग ने सभी प्रस्तावित छुट्टियों और टूअर पर रोक लगाने के के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक अधिकारियों को अपने दफ्तर में रहना होगा। इसके अलावा अधिकारियों ओर कर्मचारियों को रविवार और अन्य छुट्टियों पर भी ऑफिस बुलाया जा सकता है। शिक्षा विभाग की हर शाखा में कम से कम एक अधिकारी का प्रतिदिन सुबह आठ बजे ऑफिस में आना अनिवार्य किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जहां बीजेपी को मिली हार, वहां के 8 नेताओं को थमा दिया नोटिस, अब राजनीति गरमाई
विभाग की तरफ से अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, कॉलेज, स्कूल,उच्च शिक्षा, संयुक्त निदेशक कॉलेज, उच्च शिक्षा के सभी उपनिदेशक, सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल, संयुक्त निदेशक फाइनेंस एंड अकाउंट, सह निदेशक, कमांडर एनसीसी ओर चीफ लाइब्रेरियन, प्रारंभिक शिक्षा के सभी उपनिदेशक ओर प्रिंसिपल डायट की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। इन अधिकारियों के साथ ही कर्मचारियों की छुट्टियों को 20 मार्च तक रद्द कर दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks