नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से बैंक कर्मी ने लगाई छलांग, पत्नी भी है पॉजिटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड से बैंक कर्मी ने लगाई छलांग, पत्नी भी है पॉजिटिव

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड आइसोलेशन वार्ड से एक मरीज ने छलांग लगा दी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया जा सकता है। इस वाकये के बाद से ही मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी का माहौल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: इस विभाग में 20 मार्च तक छुट्टियों पर रोक, बजट सत्र के चलते लिया गया फैसला

मरीज द्वारा जिस फ्लोर से छलांग लगाई गई है, उसकी ऊंचाई सड़क से 80 से 100 फीट बताई जा रही है। छलांग लगाने वाला मरीज मूलतः मंडी के जोगिंद्रनगर का रहने वाला है, जो बैंक में कार्यरत है। उधर एक अन्य जानकारी के मुताबिक छलांग लगाने वाले बैंक कर्मी की पत्नी भी कोरोना पाजिटिव है।

यह भी पढ़ें: शिमला जिला परिषद् की दोनों कुर्सियां कांग्रेस ने झपटीं, जानें कौन अध्यक्ष और कौन उपाध्यक्ष बना

बता दें कि मेडिकल कॉलेज द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का अधिग्रहण कर लिया गया था। इसके बाद इसकी तीसरी मंजिल को आइसोलेशन वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। मरीज द्वारा आइसोलेशन वार्ड से क्यों छलांग लगाई गई, इसकी भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। यह अलग बात है कि असल बात पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छलांग लगाने वाले मरीज की उम्र 44 साल है। छलांग लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ