बीडीसी चुनाव: कांग्रेस ने कर रखा था दावा और बीजेपी ने लहरा दिया परचम

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बीडीसी चुनाव: कांग्रेस ने कर रखा था दावा और बीजेपी ने लहरा दिया परचम

मंडी। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का दौर समाप्त हुए 15 दिन से अधिक का वक्त बीत चुका है, जिसके बाद से नगर परिषद् और बीडीसी के गठन के सिलसिले में राजनैतिक रस्सा कशी का दौर चल रहा है। इस सब के बीच सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी स्थित पंचायत समिति बल्ह के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में खूब हंगामा हुआ। बीते कल आयोजित हुए चुनाव प्रक्रिया में बीजेपी समर्थित गलमा वार्ड से जीती मंजू नायक ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बीजेपी जिलाध्यक्ष ही हार गए BDC का चुनाव; कांग्रेस ने दोनों पदों पर लहराया परचम

वह निर्विरोध चुनी गईं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हुई। इसमें कांग्रेस समर्थित माया देवी तीन वोटों से जीतकर उपाध्यक्ष चुनी गईं। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले कांग्रेस और बीजेपी समर्थित कार्यकर्ता बीडीओ कार्यालय नेरचौक पहुंच गए। इस दौरान दोनों तरफ से खूब नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप हुए। कांग्रेस ने प्रदेश की जयराम सरकार पर गुंडागर्दी फैलाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो दिन में 78 शिक्षक पाए गए पॉजिटिव, अभिभावकों को सता रहा महामारी का डर

यहां कांग्रेस अपने सदस्यों के काबिज होने का दावा कर रही थी लेकिन बीजेपी बाजी मार ले गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए खूब मशक्कत करनी पड़ी। बल्ह पंचायत समिति का अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था और मंजू नायक को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद के लिए हुई वोटिंग में कांग्रेस समर्थित माया देवी महज तीन वोटों से जीती हैं। उन्हें 27 में से 15 वोट पड़े। उनके प्रतिद्वंद्वी प्रवीण को 12 मत पड़े।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्यार में धोखा खाने पर युवती पर तेज़ाब फेंक खराब कर दी थी जिंदगी; हुई 10 साल की जेल

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने आरोप लगाया कि सत्ता की धमक से बीजेपी ने मंजू नायक पर दबाव बनाया है। बीजेपी समर्थित प्रत्याशी रजनी नायक हार चुकी हैं। उपाध्यक्ष पद पर वोटिंग से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार माया देवी ने चुनाव जीता है, जो कांग्रेस की जीत का प्रमाण है। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मंजू नायक का परिवार कई सालों से बीजेपी से जुड़ा है। कांग्रेस को अध्यक्ष पद पर अपनी हार स्वीकारनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ