धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का रिजल्ट घोषित कर दिया। इस बार 36773 अभ्यर्थियों में से मात्र 5976 अभ्यर्थी ही इस परीक्षा को पास कर पाए हैं। आंकड़ों के मुताबिक़ टीजीटी आर्ट्स में फेल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सबसे अधिक है। बता दें कि टीजीटी आर्ट्स में टेट के लिए कुल 15168 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। बतौर रिपोर्ट्स, इस बार कुल 12951 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। जिसमें से केवल 1627 अभ्यर्थी ही इस परीक्षा को पास कर सके हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 12 से 15 दिसंबर 2020 के बीच आठ विषयों के लिए करवाई गई अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए कुल 41,807 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जबकि परीक्षा में 36773 अभ्यर्थी बैठे थे। इसमें से 5976 अभ्यर्थी ही परीक्षा को पास कर पाए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा रिजल्ट को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
इसके अलावा पंजाबी विषय में टेट लिए परीक्षा देने वाले कुल 97 लोगों में से मात्र तीन अभ्यर्थी ही पास हो सके हैं। बोर्ड द्वारा इस अम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया गया कि टीजीटी आर्ट्स का परिणाम 12.56 प्रतिशत रहा है। जबकि, टीजीटी मेडिकल का परिणाम 10.91, उर्दू का 27.27, जेबीटी का 25.94 फीसदी रिजल्ट रहा है। इसी तरह शास्त्री विषय का परीक्षा परिणाम 29.23 प्रतिशत, टीजीटी नॉन मेडिकल 17.11 और भाषा शिक्षक की परीक्षा का परिणाम 10.25 फीसदी ही रहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks