इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले बीते साल 15 दिसंबर को भी इसकी कीमतों में 50 रुपए का इजाफा किया गया था। वहीं, 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बात करें तो इसके दाम में छह रुपए की कमी आई है। इसके अलावा अगर आप खुद रसोई गैस सिलेंडर की कीमत चेक करना चाहते हैं तो आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलेंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
डीजल-पेट्रोल के दाम कितने बढ़े
आज डीजल की कीमत में 35 से 37 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, वहीं पेट्रोल में भी 35 से 34 पैसे तक कीमत बढ़ी हैं। हिमाचल प्रदेश में 4 फरवरी को पेट्रोल के सबसे अधिक दाम किन्नौर में, जबकि सबसे कम दाम ऊना में रहेंगे। वहीं, डीजल के सबसे अधिक दाम किन्नौर में रहेगा। वहीं, राजधानी में शिमला में आज पेट्रोल 84.92 रुपये और डीजल 76.57 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks