हिमाचल: 40 हजार में खरीदी थी 15 हजार की मशीन, अब पूर्व सीएमओ के वित्तीय लाभ और पेंशन रुकी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 40 हजार में खरीदी थी 15 हजार की मशीन, अब पूर्व सीएमओ के वित्तीय लाभ और पेंशन रुकी

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे के कांगड़ा जिले में बायोमीट्रिक मशीन खरीद घोटाले के आरोप में रिटायर हो चुके कांगड़ा के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के वित्तीय लाभ और पेंशन रोक दी है। आरोप है कि जो मशीन 15 हजार रूपए की थी, उसे 40120 रूपए में खरीदकर तत्कालीन सीएमओ ने सरकारी राजस्व को 24 लाख रूपए का चूना लगाया था।

सिर्फ 82 मशीनों से कमा लिए थे 24 लाख! 

इस मामले में विभाग द्वारा छानबीन किए जाने के बाद सरकार ने फाइल अब विभागीय जांच आयुक्त को सौंप दी है। जांच आयुक्त की रिपोर्ट के बाद सेवानिवृत्त सीएमओ पर कार्रवाई होगी। इस मामले में पूर्व सीएमओ ने खुद को निर्दोष बताकर सरकार से मामला खारिज करने की अपील की थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: रिटायर्ड फौजी गैंग बना एंटी क्रप्शन ब्यूरो के नाम पर करता था लूटपाट, सब पकड़ाए

बता दें कि कांगड़ा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के लिए जो महंगी बायोमीट्रिक मशीनें खरीदीं गईं थीं, उसके लिए तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा पर पेंशन नियम 9 के तहत 29 जुलाई, 2019 को आरोप पत्र जारी किया था। गौरतलब है कि नियमों और उचित प्रक्रिया का उल्लंघन करते हुए वर्ष 2017 में कांगड़ा जिले में 66 स्वास्थ्य संस्थानों में 24 लाख रुपयों से 82 मशीनें लगाई गईं। इससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ