घर में गिरकर चोटिल हुए बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के पिता, पहुंचे अस्पताल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

घर में गिरकर चोटिल हुए बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के पिता, पहुंचे अस्पताल

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा शनिवार को अचानक ही घर में गिरकर चोटिल हो गए, जिसके चलते परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया गया। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज के बाद इन्हें चांदपुर स्थित एनआर अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर उनका अल्ट्रासाउंट करवाया गया। हालांकि, अब उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है, लेकिन एहतियातन के तौर पर इन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है। 

मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे अधिकारी-विधायक 

मिली जानकारी के मुताबिक़ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल लंबे समय से बीमार चले हुए हैं। शनिवार दोपहर के समय अचानक ही अपने विजयपुर स्थित आवास में गिर गए। इसी गिरने के चलते इन्हें हल्की चोटें आई हैं। अचानक ही गिर जाने के चलते इन्हें बिलासपुर अस्पताल से अल्ट्रासाउंड और सिटीस्कैन के लिए एनआर अस्पताल के लिए भेजा। जहां पर अल्ट्रासाउंड सहित उनके अन्य टेस्ट किए गए। अब उनका स्वास्थ्य बेहतर बताया जा रहा है। 


यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र की खरी-खरी: चुनाव तो लडूंगा, लेकिन अब हिमाचल का CM...

वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पिता के गिरने की सूचना मिलने सदर विधायक सुभाष ठाकुर के अलावा प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन सुरेश सोनी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भी जेपी नड्डा के पिता का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान जेपी नड्डा भाई व भाभी जगत भूषण नड्डा व नूपर सहित अन्य मौजूद थे। उधर, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि अब जेपी नड्डा के पिता का स्वाथ्य ठीक है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ