धर्मशाला/शिमला। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 17 से 19 फरवरी तक होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करने हिमाचल पधारेंगे। इसके अलावा सीएम जयराम ठाकुर, प्रदेश सरकार के मंत्री, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, सूबे के चारों सांसद, विधायक, साल 2017 के प्रत्याशियों समेत जिला और मंडल के स्तर अध्यक्ष व महामंत्री इस बैठक में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें: कुल्लू-धर्मपुर-मंडी सदर और घुमारवीं पंचायत समिति पर लहराया भगवा, जानें किस पद पर कौन बैठेगा
इस बात का खुलासा आज बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने धर्मशाला पहुंचे हिमाचल बीजेपी चीफ सुरेश कश्यप ने किया। परिधि गृह धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कश्यप ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 2022 मिशन रिपीट को लेकर रोड मैप तैयार किया जाएगा। तीन दिन चलने वाली कार्यसमिति की बैठक में पंचायतीराज चुनाव की समीक्षा के साथ-साथ 2022 में मिशन रिपीट को लेकर मंथन करने के बाद फाइनल रोड मैप तैयार किया जाएगा, जिसके मुताबिक़ ही पार्टी आगे काम करेगी। इसके अलावा इस बैठक में प्रदेश में आयोजित होने चार नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks