मंडी सदर को मिली 21 वर्षीय चेयरमैन
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नागधार वार्ड से बतौर बीडीसी चुनकर आई 21 वर्षीय चंद्रकांता सदर विकास खंड की नई बीडीसी चेयरमैन बन गई है। 5 फरवरी को चंद्रकांता 22 वर्ष की आयु को पूरा कर लेगी लेकिन जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले उसे ऐसा तोहफा मिला है। माना जा रहा है कि जिले में अभी तक इतनी कम आयु का कोई भी व्यक्ति बीडीसी का चेयरमैन नहीं बना है। बीजेपी की चंद्रकांता को चेयरमैन और वायस चेयरमैन भुवनेश्वर को चुना गया है।
यह भी पढ़ें: सलाम-ए-हिन्द: ड्यूटी के दौरान रुक गई हिमाचली सैनिक की ह्रदयगति, 3 बेटियों ने दी मुखाग्नि
कुल्लू में पंचायत समिति की सवित्रा देवी बनी अध्यक्ष
कुल्लू विकास खंड के तहत बुधवार को पंचायत समिति अध्यक्ष उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के लिए सभी 33 सदस्यों ने मतदान किया इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए बीजेपी की सवित्रा देवी को 22 मत पड़े जबकि संतोषी को 11 मत पड़े और सवित्रा देवी को विजयी घोषित किया गया। ऐसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए प्रवीण कुमार को 15 मत पड़े जबकि यशपाल को 18 मत पड़े इसमें यशपाल को विजयी घोषित किया गया।
पंचायत समिति घुमारवीं बीजेपी की हुई
पंचायत समिति घुमारवीं में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर बुधवार को बीजेपी ने कब्जा कर लिया। अध्यक्ष पद पर रमेश ठाकुर व उपाध्यक्ष पद पर सतीश ठाकुर निर्वाचित घोषित हुए हैं। पार्टी समर्थित कुल 21 सदस्यों में से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर घोषित किए गए उम्मीदवारों के नाम पर हालांकि चार से पांच सदस्यों ने कांग्रेस के पक्ष में भी क्रास वोटिग की लेकिन इसके बावजूद बीजेपी तय बहुमत के साथ दोनों पदों पर अपने उम्मीदवारों को जिता पाने में कामयाब हो गई।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हिमाचल से स्कूटर पर घर लौट रहे पिता-पुत्र को टिप्पर ने रौंदा; दोनों नहीं बच सके
धर्मपुर बीडीसी पर लहराया भगवा, जमुना देवी अध्यक्ष
पंचायत समिति धर्मपुर में बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है। बुधवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में 23 सदस्यों वाली पंचायत समिति में बीजेपी 17 सदस्यों के साथ धर्मपुर कार्यालय में पहुंची जबकि विरोधी खेमा नामांकन के लिए भी नहीं पहुंचा। ऐसे में जमुना देवी को निर्विरोध अध्यक्ष व मदन मोहन मेहता को उपाध्यक्ष चुना गया।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks