शिमला। हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में प्रदेश सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बतौर रिपोर्ट यह तबादला आदेश 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: HPTET का रिजल्ट हुआ आउट; 5976 अभ्यर्थी हुए सफल
जानें क्या हुई फेरबदल- किसे कहां लगाया
- हिप्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय, डरोह कांगड़ा के प्रिंसिपल को बदल दिया गया है। अब डीआईजी (क्राइम) बिमल गुप्ता पीटीसी डरोह के प्रिंसिपल होंगे।
- वर्ततान प्रिंसिपल डॉ। अतुल फुलझेले को आईजी (क्राइम) लगाया गया है।
- डीआईजी साइबर क्राइम औरइकोनॉमिक ऑफेंस संतोष पटियाल को डीआईजी (इंटेलिजेंस और सिक्योरिटी) धर्मशाला लगाया गया है।
- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे और तैनाती का इंतजार कर रहे जी शिवा कुमार को एसपी एनसीबी, सीआईडी हिमाचल शिमला के पद पर तैनाती दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks