बजट 2021: शराब के शौकीनों को झटका, लगा 100% सेस- जानें और क्या-क्या हुआ महंगा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बजट 2021: शराब के शौकीनों को झटका, लगा 100% सेस- जानें और क्या-क्या हुआ महंगा


नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट 2021-22 पेश किया। इस बजट में कई सारी चीजों के दाम को सरकार द्वारा ऊपर नीचे किया गया है। लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने सबसे बड़ा झटका शराब के शौकीनों को दिया है। वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि नया कृषि विकास सेस कल से ही लागू हो जाएगा। इस हिसाब से कल से शराब पीना भी महंगा होगा। क्योंकि इस बार बजट में मादक पेय पर 100 प्रतिशत कृषि सेस लगाया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार हिमाचल में हर तीसरा शख्स शराब का सेवन कर रहा है। सूबे में 70 लाख लोग रहते हैं और एक तिहाई शराब पीते हैं। प्रदेश में औसतन हर तीसरा आदमी शराब और तंबाकू का सेवन करता है। ऐसे में शराब पर लगाया गया सेस हिमाचली लोगों के लिए भी किसी झटके से कम नहीं है।

जानें और क्या-क्या हुआ महंगा 

  • पेट्रोल पर 2.5 रूपए प्रति लीटर और डीजल पर 4 रूपए प्रति लीटर के हिसाब से कृषि सेस लगाया गया है। ऐसे में इनकी कीमत कल से ही बढ़ने की संभावना है।
  • मोबाइल फोन के पुर्जों तथा चार्जर पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। 
  • कच्चे तेल पर 17.5% कृषि सेस, कच्चे सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर 20% का सेस लगाया है। हालांकि, इस पर बेसिक सीमा शुल्क (बीसीडी) में कटौती की गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ