कैबिनेट ब्रेकिंग: छठी-सातवीं कक्षा के लिए भी खुलेंगे स्कूल, मिड-डे मील पर बड़ा फैसला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कैबिनेट ब्रेकिंग: छठी-सातवीं कक्षा के लिए भी खुलेंगे स्कूल, मिड-डे मील पर बड़ा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज के दिन पहली मर्तबा ई-कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के दौरान फैसला लिया गया कि प्रदेश में 15 फरवरी से छठी-सातवीं कक्षा के लिए भी स्कूल खोले जाएंगे। इसके अलावा शिक्षकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकाघाट उपमंडल के बंद पड़े स्कूलों में आठ फरवरी से नियमित कक्षाएं शुरू करने का भी फैसला लिया गया है। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट: हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र की डेट फाइनल, मिली मंजूरी

इस कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया है कि पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की पहले की तरह ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। मंत्रिमंडल ने बड़ा फैला लेते हुए 31 मार्च तक सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील नहीं पकाने का निर्णय भी लिया है। बता दें कि हमीरपुर में मिड डे मिल वर्कर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा पहले की तरह पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों को सूखा राशन दिया जाएगा। वहीं, भोजन बनाने पर आने वाले खर्च का पैसा सरकार अभिभावकों के बैंक खाते में देगी। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ