कैबिनेट: जयराम सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा; इन 250 पदों को भरने की दी मंजूरी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कैबिनेट: जयराम सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा; इन 250 पदों को भरने की दी मंजूरी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज पहली मर्तबा ई-कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रदेश सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोलते हुए विभिन्न श्रेणियों और विभिन्न विभागों में 250 पदों को भरने की मंजूरी दी है। जिसके तहत सबसे अधिक पद पीडब्ल्यूडी में भरे जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:  कैबिनेट ब्रेकिंग: छठी-सातवीं कक्षा के लिए भी खुलेंगे स्कूल, मिड-डे मील पर बड़ा फैसला

यहां जानें किन किन पदों को भरने की मिली मंजूरी 

  • पीडब्ल्यूडी में सीधी भर्ती से ड्राइवर/ऑपरेटर के 150 पद
  • हिमाचल सचिवालय में फ्रेश कम चौकीदार कम माली के पचास पद दैनिक वेतन भोगी और 28 पद सफाई कर्मचारी के आउटसोर्स पद 
  • अनुकंपा के आधार पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में क्लर्क के 10 और चतुर्थ श्रेणी के सात पद
  • सूचना एवं लोक जनसंपर्क विभाग में चालक के पांच पद 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ