हिमाचल में ही बनता है सीमेंट: फिर भी कंपनियों ने कहा- अन्य राज्यों की तुलना में महंगा ही मिलेगा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में ही बनता है सीमेंट: फिर भी कंपनियों ने कहा- अन्य राज्यों की तुलना में महंगा ही मिलेगा

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में कई कंपनियों (एसीसी, अल्ट्राटेक और अंबुजा) द्वारा सीमेंट का निर्माण किया जाता है लेकिन इसके बावजूद भी सूबे में सीमेंट अन्य राज्यों की तुलना में महंगा ही मिलता है। वहीं, सरकार द्वारा जनता को कम दाम में सीमेंट मुहैया कराने के दावे भी किए जाते हैं लेकिन यह रिपोर्ट पढ़ें के बाद आपको यह बात बड़ी आसनी से समझ आए जाएगी कि प्रदेश में सीमेंट के दाम में कमी होना मुमकिन नहीं है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कल इन 5 जिलों में बदलेगा मौसम, बर्फ़बारी और बारिश होने की संभावना

इस पूरे मसले को लेकर सीमेंट कंपनियों का कहना है कि हिमाचल में कच्चे माल और और तैयार माल ढुलाई केवल ट्रकों से ही होती है जो महंगी पड़ती है। जबकि अन्य राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूटी चंडीगढ़ में रेलमार्ग से कच्चा माल मिलता है, जिसकी वजह से सीमेंट के भाव में कमी नहीं आ सकती है। 

वहीं, दूसरी तरफ अगर हिमाचल प्रदेश सरकार खनन पर रॉयल्टी कम भी करती है तो भी कंपनियों को सस्ता सीमेंट देने पर बाध्य नहीं कर सकती। बतौर रिपोर्ट्स, ढुलाई महंगी होने के चलते ही अन्य कंपनियां हिमाचल में सीमेंट नहीं बेच रही हैं और प्रतिस्पर्धा न होने भी एक कारण है। इस कारण उन्हें 18 फीसदी तक टैक्स भी भरना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ने खुद बताया: उत्तराखंड की त्रासदी से हिमाचल ने क्या सीखा

हिमाचल में हर बार चुनावों के दौरान नेता सीमेंट के दाम कम के वायदे करते हैं लेकिन सीमेंट के दाम बढ़ते दामों के साथ एक और झटका लगा है। प्रदेश में स्थापित सीमेंट फैक्ट्रियों को सिर्फ चूना और पत्थर ही प्रदेश में मिलता है। अन्य रॉ मैटीरियल ट्रकों के माध्यम से बाहरी राज्यों से लाना पड़ता है। रेल यातायात की सुविधा के बाद ही प्रदेश के लोगों को राहत मिल सकती है। 

इस पूरे मामले पर उद्योग मंत्री विक्रम सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार सीमेंट के रेट कम करने को काम कर रही है लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिली है। सरकार खनन पर रायल्टी कम नहीं करेगी। ऐसा कोई एमओयू नहीं हुआ जिससे रॉयल्टी कम करके सीमेंट के दामों में राहत दिलाई जाए। सरकार इस पर तब तक काम करेगी जब तक कोई रास्ता न निकल जाए। 

यहां जानें कितना है रेट में अंतर 

वर्तमान में हिमाचल में अल्ट्राटेक सीमेंट का दाम प्रति बैग 385, एसीसी का 400,अंबुजा का 395 रूपए है। वहीं पंजाब में अल्ट्राटेक 370, एसीसी 385 और अंबुजा सीमें 375 रूपए बैग मिल रहा है। हरियाणा में अल्ट्राटेक 360, एसीसी 370 और अंबुजा सीमेंट के दाम 370 रूपए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ