शिमला/नई दिल्ली: हिमाचल की शान हिमाचली टोपी से जुड़ा एक वाक्या शुक्रवार को राज्यसभा में बजट सत्र चर्चा के दौरान देखने को मिला। सभापति वेंकैया नायडू एक सांसद को हिमाचली टोपी पहने देख दंग रह गए और उनसे पूछ बैठे कि आप हिमाचली कब से हो गए?
दरअसल, शुक्रवार को राज्य सभा में शून्यकाल, प्रश्नकाल और बजट पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान सभापति वेंकैया नायडू की नज़र राजस्थान से भाजपा के सांसद राम कुमार वर्मा पर पड़ी। राज कुमार वर्मा हिमाचली टोपी पहनकर राज्यसभा पहुंचे थे।
Also Read: किशोरी के गर्भ से गायब हुआ चार हफ्ते का भ्रूण, Himachal हाई कोर्ट ने जांच के लिए लगाई CID
सदन में जब वह स्थायी समिति के प्रतिवेदन रख रहे थे, तब सभापति वेंकैया नायडू ने उनकी हिमाचली टोपी देखकर पूछा ‘आप राजस्थान से हिमाचल चले गए क्या?’ इस पर वर्मा ने हंसते हुए कहा कि नहीं राजस्थान से ही हैं लेकिन बस ये टोपी पहन लेते हैं। इस पर सदन में सदस्यों को ठहाके लगाते देखा गया।
रिज़र्व बैंक के रह चुके हैं मैनेजर:
बता दें कि राम कुमार वर्मा का राज्यसभा सांसद बनने से पूर्व राजनीति से कोई विशेष नाता नहीं रहा है। वह रिज़र्व बैंक में मैनेजर के पद पर तैनात थे, वर्ष 2015 में सेवानिवृत होने के बाद भाजपा ने उन्हें राजस्थान से राज्यसभा का टिकट दे दिया। साथ ही वह अंबेडकर मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। उनका नाम जब राज्यसभा सांसद के लिए तय किया गया था तब राजनीतिक गलियारों और मीडिया में भी उनके नाम को लेकर अचरज जताया गया था।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks