हिमाचल: लपटों की चपेट में आया लकड़ी का मकान, अंदर सोया शख्स नहीं बच सका

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: लपटों की चपेट में आया लकड़ी का मकान, अंदर सोया शख्स नहीं बच सका

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक लकड़ी के मकान में आग लगने के बाद एक शख्स के जलकर मरने का मामला सामने आया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उक्त व्यक्ति अपने कमरे में सो रहा था। वहीं, इस हादसे में हैरात भरी बात यह है कि जिस घर में आग लगी उसके और बीवी बाल-बाल बच गए। बल्कि जिस व्यक्ति की मौत हो गई वह उनका पड़ोसी था। 

मृतक की पहचान मस्त राम (35) पुत्र विन्द्रों राम गांव सरोटी साल के रूप में हुई है। जो लोग बाहर निकलने में कामयाब हो गए थे, वे मकान मालिक बुधिया राम पुत्र बेहमी राम गांव सरोटी और उसकी पत्नी कमलो है। वे किसी तरह घर से बाहर निकल आए थे। मृतक बुधिया राम का पड़ोसी था।

आग से लकड़ी से बने मकान के दो कमरे व एक बड़ा कमरा (हॉल) पूरी तरह जल गए गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास किए। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने आग लगने की खबर पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी दे दी थी। खबर मिलते ही पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया। 

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचायत भजोतरा के उपप्रधान कमलेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। एसपी चंबा आरूल कुमार ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जलने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ