हिमाचल का ट्रक 10 मीटर तक घसीटता रहा: पत्नी की जान लेकर भाग रहा पति भी नहीं बचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल का ट्रक 10 मीटर तक घसीटता रहा: पत्नी की जान लेकर भाग रहा पति भी नहीं बचा

चंडीगढ़। पंजाब स्थित मोहाली के खरड़ स्थित सन्नी एन्क्लेव में गुरूवार रात पत्नी हत्या कर भाग रहे पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद भागने की फिराक में आरपित की कार सारंगपुर-तोगा बार्डर पर एक हिमाचल के एक ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद आरोपित की कार हिमाचल नंबर के ट्रक के पीछे फंस गई और ट्रक कार को करीब 10 मीटर तक घसीटता ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरोपित पति की डस्टर कार के परखच्चे उड़ गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें: ड्राइवर को आई नींद: हिमाचल की कार ने साइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, एक नहीं बचा

मृतक मूलरूप से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ए 159 एचबी कालोनी कोहफिजा का रहने वाला था। बीचे कुछ दिनों से वह पत्नी वर्षा चौहान के साथ मोहाली के सन्नी एन्क्लेव में रहता था। गुरूवार रात करीब डेढ़ बजे पत्नी की चाकू और छोटे सिलेंडर की वार से हत्या कर भाग रहे वारिस कमरुद्दीन की डस्टर कार की तोगा लाइट प्वाइंट पर हिमाचल नंबर के ट्रक के साथ शुक्रवार तड़के 3:45 बजे टक्कर हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल को जीएमएसएच-16 में दाखिल करवाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: सिरमौर जिला परिषद: कांग्रेस ने निर्दलीय को तोड़ा लेकिन अपना घर नहीं संभला, लहराया भगवा

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान पंजाब के खरड़ स्थित सन्नी एन्क्लेव के मकान न 2435/बी में रहने वाले वारिस कमरुद्दीन के रूप में हुई। सारंगपुर थाना पुलिस ने कांस्टेबल अर्विन की शिकायत पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। यूटी पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक अपनी पत्नी वर्षा चौहान की हत्या कर फरार हुआ था। जिसकी खरड़ पुलिस को भी तलाश थी। जिसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस ने खरड़ पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ