यह भी पढ़ें: शिमला निवासी युवती की 4 साल तक आबरू लूटता रहा शादीशुदा पंजाबी शख्स, केस दर्ज
बतौर रिपोर्ट्स शाम से एक्साइज महकमे की स्थानीय टीम ने इस मामले में दबिश देनी शुरू की थी। इसके बाद एक्साइज महकमे के उड़नदस्ते की टीम आज कालाअंब व नाहन पहुंची। इस टीम में इंस्पेक्टर स्तर के तीन अधिकारी भी शामिल हैं, जो किस पूरी धांधली की जांच में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक़ नाहन के पास स्थित कांशीवाला में एल-1 व एल-13 के गोदामों से देसी शराब संतरा ब्रांड की 30 पेटियां बरामद की गई हैं।
इसमें नकली होलोग्राम स्टीकर का इस्तेमाल किया गया था। वहीं, गोदाम की मौजूदा स्थित को देखकर साफ़ पता चलता है कि फैक्टरी से केवल 30 पेटियां ही इन गोदामों तक नहीं पहुंची होंगी। माना जा रहा है कि बाकी पेटियों की सप्लाई ठेकों में की जा चुकी होगी।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: जयराम सरकार ने किए IPS अधिकारियों के तबादले, जानें किस कहां मिली तैनाती
बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा उक्त उद्योग का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले राजगढ़ क्षेत्र में शराब के कारोबार से सरकार के खजाने को करोड़ों रुपए का चूना लगाने के दो मामले सामने आए थे। पहले मामले में विभाग ने काफी हद तक रिकवरी कर ली थी। साथ ही एक इंस्पेक्टर को निलंबित किया था। जबकि दूसरे मामले में कार्रवाई को लेकर स्थिति साफ नहीं है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks