ये लो बात: सीएम जयराम ने खुद कह दिया- प्रदेश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ये लो बात: सीएम जयराम ने खुद कह दिया- प्रदेश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती

पालमपुर। हिमाचल प्रदेश में रोजगार और बेरोजगारी का क्या आलम है ये बात तो किसी से छिपी नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी सूबे के लाखों युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करने में जुटे हुए हैं लेकिन इस सब के बीच प्रदेश के सीएम का एक बड़ा ही हैरान करने वाला एक बयान सामने आया है। बीते कल पालमपुर में प्रदेश स्तरीय भेड़पालक सम्मेलन में शरीक होने पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर ने कह दिया कि हिमाचल प्रदेश में सभी नौजवानों को सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के ग्रामीणों पर फूटेगा संपत्ति कर का बम: सभी पंचायतों में लगेगा यूजर चार्ज!


सीएम जयराम ठाकुर ने आगे कहा कि नौजवानों को रोजगार देने के लिए सरकार अन्य योजनाओं पर भी काम कर रही है। बकौल सीएम भेड़पालन भी आने वाली पीढ़ियों के लिए रोजगार का साधन बन सकता है। युवाओं में भेड़पालन के कार्य को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार नई तकनीक और कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि भेड़पालक का जीवन कठिन है। बावजूद इसके वे अपने परंपरागत व्यवसाय को चला रहे हैं। भेड़पालकों को हर मदद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

मेरे दादा ने भी पाली थीं भेड़-बकरियां 

सीएम ने आगे कहा कि भेड़पालकों की मांगों पर बजट में कई प्रावधान किए जाएंगे। भेड़ बकरी चोरी मामलों में जरूरत पड़ी तो कानून को और सख्त कर दिया जाएगा। आज तक कांग्रेस ने भेड़पालकों के लिए कुछ नहीं किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उनके घर में भी भेड़-बकरियां पाली जाती थीं। उनके दादा ने अपने अंतिम समय तक भेड़-बकरियां पाली थीं। उनके घर में दस से बारह भेड़-बकरियां होती थीं।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ