यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 18 वर्षीय युवक नहीं बच सका
अब बताया जा रहा है कि लौटने पर ही सीएम दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय मंत्रियों से मिल सकते हैं। बतौर रिपोर्ट्स, वह रविवार या सोमवार को लौट सकते हैं। सीएम द्वारा अपने दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किए जाने के बाद नई दिल्ली में पहले से तय की गईं आधिकारिक बैठकें टाल दी गई हैं। बता दें कि सीएम जयराम छह मार्च को अपना चौथा बजट पेश करने जा रहे हैं। उससे पहले नई दिल्ली में उनकी केंद्रीय मंत्रियों से भी बैठकें प्रस्तावित हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 18 वर्षीय युवक नहीं बच सका
मिली जानकारी के अनुसार जयराम हिमाचल के लिए प्रचुर आर्थिक मदद जारी करने का मामला केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखने वहां पहुंचे हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल में पतली हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था में इस बार बजट भी पूरी तरह से केंद्र की बैसाखी पर ही निर्भर होगा। इस संबंध में भी उनका दिल्ली का यह दौरा तय हुआ माना जा रहा था, मगर केंद्रीय मंत्रियों से भेंट करने से पहले सीएम जयराम ठाकुर पत्नी समेत तिरुपति चले गए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks