हिमाचल में कल से खुल रहे हैं कॉलेज: इन महत्वपूर्ण नियमों का रखना होगा ध्यान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कल से खुल रहे हैं कॉलेज: इन महत्वपूर्ण नियमों का रखना होगा ध्यान

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर कम होने के बाद प्रदेश सरकार के निर्देशों पर कल यानी सोमवार से सूबे के सभी कॉलेजों में नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अब कॉलेज में में कोरोना संक्रमण ना फैले इसे लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं। जिनका सभी को पालन करने होगा। 

जानें क्या है वो नियम 

  • कोई भी छात्र बिना मास्क पहले कॉलेज में प्रवेश नहीं कर पाएगा। 
  • कॉलेज गेट पर छात्रों की थर्मल स्कैनिंग होगी। 
  • गेट पर ही हैंड सैनेटाइजर की व्यवस्था भी की जाएगी। 
  • पूरे कैंपस में जगह जगह हैंड सैनेटाइजर रखे जाएंगे। 
  • सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षण वाले छात्रों और शिक्षकों को कॉलेज न आने की सलाह दी गई है।
  • इन लक्षणों वाले छात्र घर से ही ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रख सकेंगे। 
  • क्लासरूम में शारीरिक दूरी के नियमों की पालना हो इसके लिए कॉलेजों ने अलग अलग सेक्शन बना लिए हैं। 
  • सेक्शन केवल उन्हीं विषयों में बनाए गए हैं जिसमें छात्रों की संख्या ज्यादा है। 
  • कॉलेजों ने क्लासरूम में सिटिंग प्लान भी बदल दिया है, ताकि शारीरिक दूरी बनी रहे। 
  • विद्यार्थियों की अधिक संख्या वाले कॉलेजों में एक दिन छोड़कर या सुबह-शाम के सत्र में भी कक्षाएं लगाई जाएंगी। 
  • कॉलेज कैंपस में बनी कैंटीन और कैफेटेरिया पर भी कॉलेज प्रधानाचार्यों की नजर रहेगी। इसकी नियमित रूप से चेकिंग होगी। 
  • यहां पर खाने की व्यवस्था से लेकर अन्य चीजों को चेक किया जाएगा। 
  • बच्चे यहां पर झुंड बनाकर तो नहीं बैठे हैं इसे भी चेक किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ