युवा हाथों में कमान: शर्मिला पटियाल को बनाया गया महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

युवा हाथों में कमान: शर्मिला पटियाल को बनाया गया महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी


शिमला. कांग्रेस की युवा नेत्री शर्मिला पटियाल को हिमाचल महिला कांग्रेस का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। हिमाचल कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने इस संबंध में नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिए हैं। इस नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। 

जानें कौन हैं शर्मिला, जिनके हाथों में आई महिला कांग्रेस की कमान 

हमीरपुर जिला से संबंध रखने वाली शर्मिला पटियाल ने वर्ष 1997 में चकमोह कालेज में एन.एस.यू.आई. से जुड़कर छात्र राजनीति में पांव रखा था। वह एन.एस.यू.आई. की महासचिव भी रह चुकी है। वर्ष 2001 में उन्हें हिमाचल प्रदेश एन.एस.यू.आई., इकाई का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही वर्ष 2005 में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रवक्ता नियुक्त किया गया। शर्मिला पटियाल अधिवक्ता भी हैं। वर्ष 2018 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का सचिव भी नियुक्त किया गया था। 

इसके साथ ही वर्ष 2020 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासनात्मक समिति के सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही वह मनाली कांग्रेस की प्रभारी भी रह चुकी हैं। छात्र राजनीति से निकलकर सक्रिय राजनीति में आईं शर्मिला पटियाल पर महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पार्टी के साथ अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का जिम्मा रहेगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ