हिमाचल: कांग्रेस समर्थित जीते हुए प्रत्याशी को बीजेपी ने हफ्तेभर बनाए रखा बंधक, सियासी बवाल तय

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: कांग्रेस समर्थित जीते हुए प्रत्याशी को बीजेपी ने हफ्तेभर बनाए रखा बंधक, सियासी बवाल तय

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव का दौर पिछले महीने ही समाप्त हो चुका है लेकिब अब उसी चुनाव से जुडी एक ऐसी अपडेट सामने आई है, जिसे जानकार हर कोई हैरान है। दरअसल, इस बात का पता चला है कि पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस समर्थित जीते हुए प्रत्याशी को किडनैप कर लिया गया और हफ्ते भर बंधक बना कर रखा गया। हिमाचल कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष द्वारा इस संबंध में आरोप लगाते हुए कहा गया कि राजधानी शिमला स्थित मशोबरा ब्लॉक से कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य दीपराम चुनाव लड़े और जीते थे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली रंग में रंगे आए किसान नेता राकेश टिकैत; सिर पर सजाई हिमाचल की शान

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस समर्थित सदस्य को बीजेपी नेताओं ने किडनैप कर एक सप्ताह से ज्यादा समय जबरन बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनका फोन भी छीन लिया गया था। कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारों पर बीजेपी के पदाधिकारी, विधायक और मंत्री तक ऐसे कारनामों को अंजाम दे रहे हैं।

बकौल राठौर, वैसे तो पुलिस महानिदेशक को इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करनी चाहिए थी पर अभी तक ऐसा नही हुआ। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि एक चुने हुए प्रतिनिधि को इस प्रकार बंधक बनाना पूरी तरह गैर कानूनी था। इस समय प्रदेश में दो तरह का कानून चल रहें है। एक कानून बीजेपी के लिए है तो दूसरा कांग्रेस और आम लोगों के लिए। कांग्रेस नेताओं पर तो धड़ाधड़ पुलिस मामले बनाए जा रही है, जबकि बीजेपी पर कोई भी मामला नही बनता।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 40 हजार में खरीदी थी 15 हजार की मशीन, अब पूर्व सीएमओ के वित्तीय लाभ और पेंशन रुकी

राठौर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राजनीतिक खरीद- फरोख्त के इस घटिया हथकंडे की राज्यपाल से शिकायत की जाएगी और अगर ज़रूरी हुआ तो कांग्रेस कोर्ट में भी जाएगी। राठौर ने कहा है कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जहां जनादेश को चुराने के लिए इतने निम्न स्तर पर कोई सरकार गई हो। राठौर ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि वह अपनी इन ओछी हरकतों से बाज आए और लोकतंत्र का अपमान करने की कोशिश ना करें।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ