पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की सजाई फील्डिंग में बीजेपी आउट, पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की सजाई फील्डिंग में बीजेपी आउट, पंचायत समिति पर कांग्रेस का कब्जा

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अंतर्गत आने वाली पंचायत समित कुनिहार के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर सूबे की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपना परचम बुलंद कर दिया है। बीते कल पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित बैठक में कुल 23 सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस व बीजेपी दोनों पार्टियों ने दोनों प्रमुख पदों के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों को खड़ा किया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: युवती बोली- गलत काम की कोशिश करते हैं पिता, मां-भाई पर लगाते हैं अवैध संबध के आरोप

वोटिंग के बाद सामने आए परिणामों में बाजी मारते हुए अध्यक्ष पद के लिए सोमा कौंडल ने 15 मत हासिल किए, जबकि बीजेपी समर्थित भावना शर्मा को 7 मत मिले, वहीं, एक मत रिजेक्ट हो गया। जबकि उपाध्यक्ष के चुनाव में मनोहर लाल ने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल शर्मा को 8 के मुकाबले 15 मत हासिल कर पराजित किया। चुनाव के बाद दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। 

बता दें कि जिला की अन्य पंचायत समितियों में बीजेपी के कब्जे के बाद सभी की निगाहें कुनिहार बीडीसी पर टिकी हुई थी। अर्की से विधायक व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने भी इस पंचायत समिति में कांग्रेस के कब्जे को लेकर फील्डिंग सजाई हुई थी और नतीजतन कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पर अपने समर्थित सदस्यों को बैठा दिया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ी कार्रवाई: इस जिले में एक साथ हटा दिया श्रम विभाग का पूरा स्टाफ, जानें

अध्यक्ष बनने पर सोमा कौंडल ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का धन्यावाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेंद्र ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह जीत छह बार के सीएम व अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरभद्र सिंह की जीत हुई है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ