यह भी पढ़ें: अंजनी महादेव: गिरते झरने से बन गया 30 फीट ऊंचा शिवलिंग, नंगे पांव पहुंच रहे सैलानी
इस बार अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था. वहीं, सामान्य वर्ग से छह महिलाएं जीत कर आई थी ऐसे में ज्यूरी त्यावल वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार रहीं चंद्रप्रभा नेगी ने बाजी मारी और जीत हासिल की। वह पहले भी इस पद पर काबिज रह चुकी है, इसलिए उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। हालांकि कांग्रेस के पास अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए बहुमत था लेकिन अध्यक्ष पद के लिए पिछले कुछ समय से नाम तय नहीं हो पा रहा था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: इस विभाग में 20 मार्च तक छुट्टियों पर रोक, बजट सत्र के चलते लिया गया फैसला
इस संबंध में गुरुवार को कांग्रेस समर्थित जिला परिषद सदस्यों ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह से कुठाड़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनसे नाम तय करने को कहा था। इससे पहले विधानसभा परिसर में भी कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने विधाय विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात की और नामों पर मंथन किया था।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप





0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks