बंटी-बबली: पति-पत्नी ने मनाली के होटल व्यवसायी को 10 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

बंटी-बबली: पति-पत्नी ने मनाली के होटल व्यवसायी को 10 करोड़ का लोन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे

चंडीगढ़/मनाली। हिमाचल प्रदेश स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में अपना एक होटल चलाने वाले व्यवसायी के साथ एक पति पत्नी द्वारा लाखों की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में पंजाब स्थित होशियारपुर के रहने वाले दंपति समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया गया कि बंटी-बबली की तरह ही इस पति-पत्नी की जोड़ी ने होटल व्यवसायी को उसकी प्रॉपर्टी पर 10 करोड़ का लोन दिलाने का झांसा देकर 16 लाख रूपए ठग लिए। इतना ही आरोपियों ने व्यवसायी कि करीब 15 करोड़ की संपति के कागज़ को भी अपने पास रखा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली रंग में रंगे आए किसान नेता राकेश टिकैत; सिर पर सजाई हिमाचल की शान

ठगी का शिकार हुए मुकेश कुमार ने बताया कि वह होटल और स्टोन क्रशर के कारोबारी हैं। उन्होंने हिमाचल के पर्यटन स्थल मनाली में अपना एक होटल खोला था। वह इस होटल को बेहतर तरीके से चलाने के लिए 10 करोड़ रुपए का लोन लेना चाहते थे। उन्हें लोन लेने में परेशानी आ रही थी और उन्होंने अपनी या समस्या अपने दोस्त संजय ठाकुर से शेयर किया। इसके बाद संजय व उनकी पत्नी अंजलि ने उनसे कहा कि चंडीगढ़ में उनका संपर्क ऐसे व्यक्ति से है जो लोन दिलवाने में मदद कर सकता है। इसके बाद मुकेश की संजय के अन्य दोस्तों मनीष डढवाल, वजिंदर कुमार और अश्विंदर कौर से उनकी मुलाकात कराई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 40 हजार में खरीदी थी 15 हजार की मशीन, अब पूर्व सीएमओ के वित्तीय लाभ और पेंशन रुकी

इन लोगों भी उसे 10 करोड़ का लोन दिलवाने के लिए आश्वस्त किया। इस पूरी डील के ली संजय की पत्नी सहित पांचों लोगों ने 16 लाख रुपए की मांग की। पीड़ित की मानें तो उसने अपने होटल और जमीन के कागजात आरोपियों को दे दिए। दोनों संपतियों की कीमत करीब 15 करोड़ रुपए थी। उसने बताया कि इसके अलावा 16 लाख रुपए भी उनके खाते में जमा करवा दिए। जब कई महीने बीत जाने के बाद उसे लोन नहीं मिला तो उसने सभी आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगे। संजय ने अपना फोन ही बंद कर दिया। इस पर पीड़ित को अंदेशा हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। इसके बाद अब व्यवसायी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ