दिन में भी आए थे अपराधी पर लौट गए फिर शाम में की लूट
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। व्यापारी के घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी में देखने से पता चला है कि एक युवक सड़क और दूसरा दरवाजे पर खड़ा था, जबकि तीन लोग घर के अंदर दाखिल होते हैं। इसमें से एक घर में मौजूद बुजुर्ग महिला की कनपटी पर रिवाल्वर रखता है और बाक़ी के दो लूटपाट करते हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराबी पिता ने ढाई साल की मासूम को जीने नहीं दिया; पत्नी के सिर पर भी दे मारी रॉड
इस दौरान महिला ने नकाबपोशों को चाबी देने के बाद सारा सामान ले जाने व जान बख्शने को कहा। इसके बाद चोर पुशतैनी गहने, लाखों रूपए की नकदी लेकर फरार हो गए। चोर दिन के समय भी आए थे। पड़ोसी ने बताया कि उसके घर में दिन के समय भी तीन अजनबी लोग निकले थे।
यह भी पढ़ें: ड्राइवर को आई नींद: हिमाचल की कार ने साइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, एक नहीं बचा
लेकिन उस दौरान उसकी मां के साथ पड़ोस से एक अन्य महिला आई हुई थी। जिसके चलते वे खाली हाथ लौट गए। इसके बाद जब शाम को जब घर पर कोई नहीं था तो यह दोबारा आए। यह पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया है। अब पुलिस ने 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। अब देखना यह होगा कि ये अपराधी कब पकड़े जाते हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks