नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित नाहन मेडिकल कॉलेज के कोविड आइसोलेशन वार्ड से एक मरीज ने छलांग लगा दी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर किया गया। जहां उसने अपना दम तोड़ दिया. इस वाकये के बाद से ही मेडिकल कॉलेज में अफरातफरी का माहौल है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़ें: लाहौर में जन्मे हिमाचल के कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया का हुआ निधन
अब पुलिस के सामने बड़ा सवाल ये है कि आखिर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात शख्स से इस तरह का खौफनाक कदम क्यों उठाया। चूंकि मृतक संदीप पठानिया (41) कोरोना संक्रमित था। इसी कारण पुलिस को जांच में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बताया जा रहा है कि आइसोलेशन वार्ड में दाखिल एक अन्य मरीज ने बैंक कर्मी को छलांग लगाने से रोकने का भरसक प्रयास किया।
ऐसा भी बताया जा रहा है कि छलांग लगाने से पहले बैंक कर्मी ने अपनी आंखों को मास्क से ढक लिया था। बता दें कि मृतक की पत्नी भी कोरोना संक्रमित है, जो रामकुंडी स्थित अपने घर में ही आइसोलेट है। मरीज द्वारा जिस फ्लोर से छलांग लगाई गई है, उसकी ऊंचाई सड़क से 80 से 100 फीट बताई जा रही है। छलांग लगाने वाला मरीज मूलतः मंडी के जोगिंद्रनगर का रहने वाला है, जो बैंक में कार्यरत है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रेस्टोरेंट के सफाई कर्मी ने गल्ले से साफ़ कर दी 5 लाख की नकदी; फुटेज आई सामने
बता दें कि मेडिकल कॉलेज द्वारा आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन का अधिग्रहण कर लिया गया था। इसके बाद इसकी तीसरी मंजिल को आइसोलेशन वार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। मरीज द्वारा आइसोलेशन वार्ड से क्यों छलांग लगाई गई, इसकी भी जानकारी स्पष्ट नहीं है। यह अलग बात है कि असल बात पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छलांग लगाने वाले मरीज की उम्र 44 साल है। छलांग लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks