ड्राइवर को आई नींद: हिमाचल की कार ने साइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, एक नहीं बचा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

ड्राइवर को आई नींद: हिमाचल की कार ने साइकिल सवार दो दोस्तों को कुचला, एक नहीं बचा

लुधियाना/धर्मशाला। पठानकोट चौक हाईवे से बुरी खबर सामने आई है। यहां सराभा नगर के पास साइकिल पर जा रहे दो दोस्तों को हिमाचल प्रदेश की एक तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला है। घटना के बाद दोनों को हालत गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, शाम को बंगाली राम नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे का इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, कार चला रहे राजन को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: शराबी पिता ने ढाई साल की मासूम को जीने नहीं दिया; पत्नी के सिर पर भी दे मारी रॉड

गिरफ्तार किया गया राजन नामक शख्स गांव गारी जिला धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) का रहने वाला है। राजन अपने जीजा ओकार सिंह को इलाज के लिए लुधियाना के एक अस्पताल ले जा रहा था। जैसे ही वह सराभा नगर के पास पहुंचा, उसे नींद आ गई और कार अनियंत्रित होकर साइकिल पर जा रहे दोनों दोस्तों से जा टकराई। टक्कर लगने से उनकी साइकिल कार में फंस गई। कार दोनों को काफी दूर तक घसीटती चली गई। बाद में निजी अस्पताल में बंगाली राम की मौत हो गई जबकि उसके दोस्त का गंभीर हालत में उपचार किया जा रहा है। कार का नंबर हिमाचल प्रदेश का है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ