यह भी पढ़ें: हिमाचल: पानी गर्म करते रॉड से लगा पंचायत सहायक को करंट, नहीं बचाया जा सका
मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव चलेट वार्ड तीन निवासी रविंद्र कुमार ने रात को शराब के नशे में घर में पहले खूब झगड़ा किया फिर कमरे में बंद करके ढाई साल की बच्ची और पत्नी के सिर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले से घायल बच्ची ने देर रात ही दम तोड़ दिया जबकि गंभीर रूप से घायल होने से पत्नी बेहोश पड़ी रही। इसके बाद जब सुबह के वक्त आसपास के लोगों ने आज सुबह घर का दरवाजा बंद देखा तो उसे खोलने का प्रयास किया। लेकिन जब भी कोई दरवाजा कोलेन के प्रयास करता तो रविंद्र कुमार अंदर से गाली गलौच करने लगता या अंदर से टाइल्स तोड़ कर मारने लगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 3 साल से साधु बनकर बैठा था अपनी बेटी की आबरू लूटने की कोशिश करने वाला बाप
इस पर लोगों को शक हुआ तो उन्होंने जोर से दरवाजे को धक्का देकर तोड़ा तो देखा कि फर्श पर ढाई साल की बच्ची और उसकी पत्नी पड़ी हुई थीं। इसके बाद लोगों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला को जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल भिजवाया। बच्ची का शव कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks