जयराम कैबिनेट की अगली बैठक रचेगी इतिहास: बिना सचिवालय पहुंचे मंत्री अटेंड करेंगे मीटिंग

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट की अगली बैठक रचेगी इतिहास: बिना सचिवालय पहुंचे मंत्री अटेंड करेंगे मीटिंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शुक्रवार यानी 5 फरवरी को होने वाली कैबिनेट बैठक अपने आप में एतिहासिक होने वाली है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश विधानसभा को देश की पहली ई-विधानसभा का दर्जा दिलाने के बाद अब कैबिनेट मीटिंग को लेकर भी कुछ इसी तरह का प्रयोग किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार 5 फरवरी को ई-कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी मंत्री बिना सचिवालय पहुंचे ऑनलाइन ही जुड़ेंगे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फ़बारी से 110 सड़कें बंद: आज भी भारी बारिश की चेतावनी, तापमान 4 डिग्री तक लुढ़का

बतौर रिपोर्ट्स, ई-कैबिनेट के लिए अब विभागों की तरफ से प्रस्तावों की फाइल तैयार करने की बजाय इसे ऑनलाइन ही प्रेषित किया जाएगा। वहीं, इस ई-कैबिनेट के लिए प्रदेश सचिवालय में 16 स्क्रीन लगाई जा रही हैं, जिसमें कम्प्यूटरीकरण प्रणाली से काम होगा। ऐसा करने से सीधे तौर पर कागज की बचत होगी और सरकारी वाहनों को भी अनावश्यक तौर पर नहीं दौड़ाया जाएगा। यानी विभागीय स्तर पर ऑनलाइन ही सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूलों में गैरहाजिरी पड़ेगी भारी: छात्रों-शिक्षकों की हाजिरी रोज भेजी जाएगी निदेशालय

बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बीच वर्चुअल कैबिनेट बैठक भी हो चुकी है। बैठक में सीएम जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से मंत्री वर्चुअल जुड़े थे। लेकिन अब सूबे में कोरोना का कहर कम होने के बाद पहली बार इस तरह का एतिहासिक प्रयोग किया जा रहा है। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ