हिमाचल समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, दिल्ली NCR में सबसे तेज हिली धरती

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके, दिल्ली NCR में सबसे तेज हिली धरती

शिमला। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमालच समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 18 वर्षीय युवक नहीं बच सका

वहीं, हिमाचल प्रदेश में भूकंप के इस झटके को आंशिक तौर पर महसूस किया गया। मंडी, चंबा, सोलन, समेत कई जिलों में लोगों ने झटके की जानकारी दी है। भूकंप के झटके महसूस होते ही अधिकांश जिलों में लोग घरों से बाहर निकल आए। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटकों को हिमाचल में भी महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि अभी जानमाल के नुकसान की कहीं से भी कोई सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 18 वर्षीय युवक नहीं बच सका

मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र बिंदु कजाकिस्तान में जमीन से 80 किलोमीटर अंदर था। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6।5 से कम आंकी गयी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ