हिमाचल: 25 वर्षीय मंगेतर ने लूट ली किशोरी की आबरू; हुई प्रेग्नेंट- आरोपी अरेस्ट

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 25 वर्षीय मंगेतर ने लूट ली किशोरी की आबरू; हुई प्रेग्नेंट- आरोपी अरेस्ट

सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले स्थित बल्ह क्षेत्र से एक शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां पर एक नाबालिग किशोरी ने अपने मंगेतर की ऊपर उसका बलात्कार करने का आरोप लगाया है, जिसकी वजह से बालिग़ होने से पूर्व ही वह प्रेग्नेंट हो गई है। पुलिस द्वारा किशोरी की शिकायत पर पाक्सो एक्ट के तहत 25 वर्षीय मंगेतर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कोरोना: वैक्सीन की पहली डोज लेने के बावजूद IGMC के 3 डॉक्टर हुए पॉजिटिव

पुलिस के पास दर्ज कराए गए अपने बयान में नाबालिग किशोरी ने बताया है कि उसके पेट में दर्द की शिकायत होने पर जब वह अपनी मां के साथ 11 फरवरी को अस्पताल इलाज के लिए गई थी तो वहां डॉक्टर ने चेकअप के दौरान पाया कि वह गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग लड़की ने गर्भवती होने का दोष अपने मंगेतर पर लगाया है। 

यह भी पढ़ें: पत्नी संग तिरुपति पहुंचे सीएम जयराम ठाकुर: केंद्रीय मंत्रियों से मुलाक़ात बाद में होगी

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी के साथ मेरी सगाई करीब 1 वर्ष पूर्व हो गई थी व उसका आना-जाना हमारे घर लगा रहता था और इस दौरान उसने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है। दोषी को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ