रामपुर में लगी आग से झुलसी महिला, हुई ख़त्म
पहला मामला राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर का है। यहां शिंगला क्षेत्र के उरु गांव में घासनी में आग लग गई थी, जिसे बुझाने के दौरान गांव की दो महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं और बुरी तरह से झुलस गईं। इसके बाद घायल महिलाओं को इलाज के लिए खनेरी अस्पताल लाया गया। जहां एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दोस्त के बाद लड़के ने ख़त्म की थी जिन्दगी, अब पिता भी उसी तरह लटका मिला
वहीं, दूसरी महिला का इलाज खनेरी अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला की पहचान 60 वर्षीय कृष्णा देवी पत्नी खेमचंद गांव उरू के रूप में हुई है। वहीं, घायल महिला की पहचान चंपा देवी पत्नी मोहनलाल गांव उरू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मरने वाली महिला का पोस्टमोर्टम कराने के बाद उसके परिजनों को शव सौंप दिया गया है।
मनाली में कबाड़ के खोखे में लगी आग, बुरी तरह झुलसा शख्स
दूसरा मामला मनाली से सामने आया है, जहां पर कबाड़ के खोखे में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया है, वहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा सोमवार आधी रात का बताया जा रहा है। हादसे में झुलसे व्यक्ति 46 वर्षीय कालिया राम के बारे में कहा जा रहा है कि वह दरभंगा बिहार का रहने वाला है। उसे पहले मनाली स्थित सिविल अस्पताल में लाया गया, वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। उसी स्थिति ठीक ना होने के चलते बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks