निर्मला-अनुराग के बजट पर बिफरे पूर्व सीएम वीरभद्र, बोले- हिमाचल के लिए कोई योजना ना देना दुर्भाग्यपूर्ण

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

निर्मला-अनुराग के बजट पर बिफरे पूर्व सीएम वीरभद्र, बोले- हिमाचल के लिए कोई योजना ना देना दुर्भाग्यपूर्ण

शिमला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज आम बजट पेश किया, जिस पर कांग्रेस नेताओं की तरफ से हमले किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने  केंद्रीय बजट में प्रदेश की घोर उपेक्षा पर दुख जताते हुए कहा है बीजेपी का डबल इंजन का दावा पूरी तरह झूठा है। 

यह भी पढ़ें: बजट 2021: शराब के शौकीनों को झटका, लगा 100% सेस- जानें और क्या-क्या हुआ महंगा

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है। प्रदेश के विकास की किसी भी योजना का कोई भी प्रारूप हिमाचल के लिए नही रखा गया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने रेल बजट पर भी प्रदेश की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके विस्तारीकरण की भी कोई योजना इसमें नही है। जो कि बहुत दुखद है। 

वीरभद्र सिंह ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट पूरी तरह दिशाहीन है जिसमें न तो कोई दिशा है और न ही दशा। बजट में ऐसी कोई योजना नही है जिससे देश मे बढ़ती बेरोजगारी पर कोई अंकुश लग सके और देश की विकास दर बढ़ सकें। 

यह भी पढ़ें: सेब पर लगा 35% सेस टैक्स, पहाड़ी बागवानों के उम्मीदों पर मोदी सरकार ने फेरा पानी

उन्होंने कहा है कि इस बजट में उन राज्यों को विशेष महत्व दिया गया है जहां इस वर्ष चुनाव होने है। उन्होंने कहा है बजट में किसानों, बागवानों व छोटे उद्योगों के विकास को कोई भी योजना नही है। बजट में लोगों को लुभाने की कोशिश की गई है पर देश को इससे बहुत निराशा ही हाथ लगी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ