मंडी। हिमाचल प्रदेश में लगातार घट रहे कोरोना के कहर को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा बीते कल से स्कूल खोल दिए गए हैं। इस सब के बीच हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में टीचरों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला जारी है। ताजा अपडेट के अनुसार एक बार फिर जिले के सरकाघाट स्थित स्कूलों में कार्यरत 4 और टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि हफ्ते भर से कम समय में सरकाघाट में करीब 70 टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इन दिन होगी जयराम कैबिनेट की अगली बैठक, जानें कौन से हैं महत्वपूर्ण मुद्दे
वहीं, शिक्षकों के लगातार पाजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने मंडी जिला में स्कूलों के शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ के लिए कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य कर दिया है। जिसको लेकर सोमवार को डीसी मंडी ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। टेस्ट ना करवाने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जिले के एक स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि मंडी जिले में अगले 10 दिनों में करीब 10 हजार शिक्षकों और गैर-शिक्षकों के कोरोना टेस्ट लिए जाएंगे। इसके लिए 174 केंद्र बनाए गए हैं। 70 फीसदी आरटीपीसीआर और 30 फीसदी रेट के तहत यह टेस्ट होंगे।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks