देवभूमि शर्मसार: चंडीगढ़ से आई युवती की इज्जत से 6 युवकों ने किया खिलवाड़; लूट ली आबरू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

देवभूमि शर्मसार: चंडीगढ़ से आई युवती की इज्जत से 6 युवकों ने किया खिलवाड़; लूट ली आबरू

सुंदरनगर। देवभूमि हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी जिले के सुंदरनगर से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां पर चंडीगढ़ से मनाली घूमने आई एक युवती के साथ 6 युवकों ने गैंगरेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इन दरिंदों ने साड़ी हदें तो तब पार कर दीं जब दुष्कर्म करते युवती का वीडियो भी बना लिया। अब युवती की शिकायत पर मनीमाजरा थाना पुलिस चंडीगढ़ में 6 आरोपियों के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हालांकि वारदात मंडी जिले के सुंदरनगर में घटित हुई है, ऐसे में मनीमाजरा पुलिस ने पुलिस थाना सुंदरनगर को प्राथमिकी भेज दी है।

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का बड़ा तोहफा: प्रदेश के 17,550 परिवारों को मिलेगा फ्री बिजली कनेक्शन

बतौर रिपोर्ट्स, चंडीगढ़ की एक युवती 3 फरवरी को अपने एक दोस्त और दोस्त के अन्य दोस्तों के साथ मनाली घूमने के लिए आई हुई थी। घूमने के बाद जब वह सब वापस आ रहे हैं थे तो पीड़िता के दोस्त ने उसे सुंदरनगर बस स्टैंड पर छोड़ दिया। इसी दौरान पीड़िता का पहले का एक दोस्त वहां उससे मिल गया और उसके साथ बातचीत करने लगा। इसके बाद उक्त लड़के के अन्य दोस्त भी वहां पर आ गए और एक साथ पार्टी का प्लान बना लिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कल से खुल रहे हैं कॉलेज: इन महत्वपूर्ण नियमों का रखना होगा ध्यान

लड़की के मुताबिक़ पॉलिटेक्निक कॉलेज सुंदरनगर के करीब एक कमरे में पार्टी की व्यवस्था की गई। जहां पर पीडिता के साथ मौजूद सभी युवकों ने शराब का सेवन किया और जब वह कमरे से जाने लगी तो आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप जैसी क्रूर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक आरोपी ने उसके साथ किए जा रहे सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया है। अब शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सुंदरनगर के द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ