कसौली से दोस्त से मिलने शिमला आई युवती के जीवन की डोर टूटी, हुआ कुछ ऐसा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

कसौली से दोस्त से मिलने शिमला आई युवती के जीवन की डोर टूटी, हुआ कुछ ऐसा


शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज एक हैरान करने वाला मामला पेश आया, प्रदेश के सोलन जिले स्थित कसौली से राजधानी शिमला में अपने दोस्त से मिलने आई एक युवती की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 18 वर्षीय युवती के साथ उसकी एक सहेली भी थी। बतौर रिपोर्ट्स, शाम के 5 के बजे के आसपास अचानक युवती की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।

फोरेंसिक जांच करा रही है पुलिस पोस्टमोर्टम में कुछ नहीं मिला 

युवती की मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया युवती की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पोस्टमाटर्म में अभी तक कोई भी ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिस आधार पर इसे सामान्य मौत न माना जाए। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खड़ी बस से जा टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 18 वर्षीय युवक नहीं बच सका

पुलिस इस मामले की फोरेंसिक जांच करा रही है। पुलिस अब जांच के लिए फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार करेगी। इसके बाद ही तय होगा कि मौत के कारण क्या रहा होगा। एसपी मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में जांच जारी है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ