हिमाचल: दांत दर्द के चलते स्वर्ग सिधार गया भांजा; खबर सुनते ही मौसी भी नहीं रही

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: दांत दर्द के चलते स्वर्ग सिधार गया भांजा; खबर सुनते ही मौसी भी नहीं रही

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले स्थित घुमारवीं उपमंडल के तहत डंगार क्षेत्र के एक युवक की मौत की खबर जैसे ही उसकी मौसी को मिली तो उसने भी दम तोड़ दिया। मौसी और भांजे की मौत से दोनों परिवारों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक युवक मेडिकल स्टोर से दांत दर्द की दवाई लेकर खा रहा था और यही बिना चिकित्सक से जांच करवाए दवाई खाना उसके जीवन पर भारी पड़ गया।

बतौर रिपोर्ट्स, दवाई खाने के बावजूद भी उसका दर्द बढ़ता गया। परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए है। जहां से उसे बिलासपुर जाने की सलाह दी गई। बिलासपुर से डॉक्टरों ने कुलदीप को शिमला जाकर उपचार करवाने के लिए कहा। रविवार को परिजन उसे शिमला ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद कुलदीप की मौत की खबर रिश्तेदारों को दी गई। इसी कड़ी में कुलदीप की मौसी प्रकाशी देवी (55) जो भराड़ी के नजदीक मिहाड़ा में रहती है, उसे भी मौत की सूचना मिली। जैसे ही उंहोंने मौत की खबर सुनी दम तोड़ दिया।

स्थानीय प्रधान द्वारा बताया गया कि दांत दर्द शुरू होने के बाद कुलदीप की तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। शिमला ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जैसे ही मौत की खबर उसकी मौसी प्रकाशी देवी को मिली उसने भी दम तोड़ दिया। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करने वाला कुलदीप अपने पीछे बूढ़े मां-बाप, पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे छोड़ गया है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि युवक को इंफेक्शन गले तक हो गया था। गत तीन फरवरी को रेफर किया गया था।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ