हिमाचल: सरकारी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा पाई गई कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन स्कूल बंद

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सरकारी स्कूल की 13 वर्षीय छात्रा पाई गई कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन स्कूल बंद

चंबा। हिमाचल प्रदेश में कोरोना के कहर को धीमा होता देख प्रदेश सरकार ने बीती 1 फरवरी से सूबे के स्कूलों को खोल दिया है। इस सब के बीच प्रदेश के मंडी जिले में शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने एक बाद अब सूबे के चंबा जिले से एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। यहां स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल साच में एक 13 वर्षीय बच्ची की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसके चलते स्कूल के सभी विद्यार्थियों में हड़कंप मच गया है। 

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेट के सभी महत्वपूर्ण फैसले एक क्लिक में जानें

इसके बाद शिक्षा विभाग के आदेश पर 48 घंटों के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया है। जबकि इस बच्ची के संपर्क में आए विद्यार्थियों को सात दिनों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है। वहीं, दूसरी तरफ इन बच्चों के परिजनों व अन्य रिश्तेदारों को भी होम आइसोलनेशन में रहने के आदेश दिए है। इन लोगों में लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना सैंपल भी लिए जाएंगे। उच्च शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पॉल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस बारे दोपहर के वक्त सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि गाईडलाइन के अनुसार उचित दिशा निर्देश कर दिए है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ