हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले स्थित बिझड़ी – धगोटा रोड पर पैरवी के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां तेज रफ़्तार बाइक पर जा रहे 3 युवकों की गाड़ी सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार दो युवक घायल हुए हैं। घट्न की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेयजल के टैंक में झाँक रहा था 4 साल का मासूम, डूब गया
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गंगा (18 ) पुत्र महाजन निवासी बिहार बिझडी से धगोटा की तरफ जा रहा था। अचानक उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि पैरवी के पास खड़ी बस से बाइक टकराने से एक प्रवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दो युवकों को मामूली चोटे आई है। उन्होंने बताया कि बाइक पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठी थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks