हिमाचल: 22 और शिक्षकों को हुआ कोरोना, 32 बच्चों को खाना परोसने वाली मिड-डे-मील वर्कर भी पॉजिटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: 22 और शिक्षकों को हुआ कोरोना, 32 बच्चों को खाना परोसने वाली मिड-डे-मील वर्कर भी पॉजिटिव

मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के कम होते असर को देखते हुए प्रदेश सरकार के आदेशों 1 फरवरी से स्कूलों को खोल दिया गया था। लेकिन इस सब के बीच सूबे के अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने का सिलसिला थम ही नहीं रहा है। इस सब के बीच प्रदेश के मंडी जिले सेक एक बार फिर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में समा गई कार; तीन युवकों की जीवनलीला समाप्त

मंडी जिले में 22 और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे अभिभावकों और शिक्षकों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि इससे पहले मंडी जिले के ही करीब 70 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, आज पॉजिटिव पाए गए शिक्षकों में से  पांच वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डैहर और चार शिक्षक वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल करसोग के हैं। अन्य संक्रमित शिक्षक सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर से हैं। 

यह भी पढ़ें: इस दिन दोबार से हिमाचल पधारेंगे बीजेपी चीफ नड्डा, तय हुआ दौरा

वहीं, स्कूल खुलने के तीन दिन बाद ही बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं की एक मिड-डे मील वर्कर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पाठशाला में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्कूल में हड़कंप मच गया। डिडवीं स्कूल में कार्यरत दो मिड-डे मील कार्यकर्ताओं का बुधवार को भोटा पीएचसी अस्पताल में रैपिड एंटीजन टेस्ट हुआ।इसमें एक कार्यकर्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूत्रों के अनुसार मिड-डे मील वर्कर ने मंगलवार को आठवीं कक्षा के 32 विद्यार्थियों को खाना भी परोसा था। स्कूल को 48 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है और बच्चों को होम आइसोलेशन में रहने के आदेश दे दिए गए हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ