यह भी पढ़ें: हिमाचल: टूरिस्ट बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा; एक नहीं बच सका-दो अस्पताल में हैं
राजधानी शिमला से सामने आई अपडेट के अनुसार यहां पर ठियोग से पुलिस ने 4 किलो अफीम के साथ नेपाली मूल के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को पुलिस की एसआईयू टीम ने पकड़ा है। इनकी पहचान महिंदर बहादुर और गोरख बहादुर निवासी जरलकोट नेपाल के रूप में हुई है। वर्तमान में ये दोनों ठियोग स्थित गजेडी में रह रहे हैं। इनमें एक स्थानीय ढाबे में और दूसरा कार वाशिंग स्टेशन में काम करता है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें रंगे हाथों पकड़ा। इनके पास से 4.155 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
ऊना-कांगड़ा से चरस और गोलियां बरामद
इसी तरह से ऊना जिले में स्थित गांव समूर कलां में पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को 111।66 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान लमलेहड़ी निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र बांकु राम के रूप में की गई है। समूर कला में नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार युवक को पुलिस ने संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे सकाए जिसके चलते पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से करीब 111.66 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 22 और शिक्षकों को हुआ कोरोना, 32 बच्चों को खाना परोसने वाली मिड-डे-मील वर्कर भी पॉजिटिव
वहीं जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर की टीम ने एक सब्जी विक्रेता को 49 नशीले कैप्सूलों से साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस टीम वहां से गुजर रही थी तो मजीद मोहम्मद नामक सब्जी विक्रेता मारुति बैन के डैश बोर्ड पर कुछ रख रहा था कि अचानक पुलिस को देख पेड़ों की आड़ में शौच के बहाने खड़ा हो गया। यह देख पुलिस को उस पर शक हुआ तो जब मारुति बैन का डैश बोर्ड देखा तो वहां गिनती में 49 नशीले कैप्सूल रखे पाए गए। पुलिस उक्त व्यक्ति को गाड़ी सहित दबोच लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks