ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां स्थित बंगाणा क्षेत्र के करमाली गांव में शुक्रवार सुबह घर के समीप बनाए गए पानी के टैंक में झाँक रहे चार वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम कराने के बाद उसके परिवारजनों को सौंप दिया है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सो रहे परिवार के घर में घुसा तेंदुआ; एक जगह बाड़े में घुस भेड़-बकरियों को चबा गया
मिली जानकारी के अनुसार करमाली में मुकेश कुमार का चार वर्षीय बेटा शिवांश घर के समीप बनाए गए पानी के टैंक में झांक रहा था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह टैंक में गिर गया। मासूम बच्चे को पानी के टैंक में गिरते हुए परिवार के किसी भी सदस्य ने नहीं देखा। घटना के करीब एक घंटे के बाद शिवांश की मां राजकुमारी ने अपने बेटे की तलाश के दौरान पानी के टैंक तक पहुंचीं।
यह भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: हिमाचल के इन 5 जिलों में कल बिगड़ेगा मौसम; होगी बारिश और बर्फ़बारी!
पानी के टैंक में जैसे ही उसने अपने बेटे को टैंक में देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी और वह बेसुध होकर वहीं पर गिर गईं। परिवार के सदस्यों ने बच्चे को पानी के टैंक से बाहर निकाला व उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह ही हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरा गांव सदमे में है। स्थानीय पुलिस द्वारा बताया गया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks